Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

राज ठाकरे बोले- पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता

Reporttimes.in

Raj Thackeray: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, गुड़ी पड़वा के दिन हमने घोषणा की थी कि इस बार हम नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे. कई लोगों ने मेरे फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने आगे कहा, मैंने पहले 5 वर्षों में मोदी सरकार का विरोध किया था, क्योंकि उस समय स्थिति अलग थी, लेकिन जैसे-जैसे मोदी सरकार ने नई योजनाओं पर काम करना शुरू किया, मेरे विचार बदल गए. चाहे धारा 370 हो, राम मंदिर हो या एनआरसी.

मोदी नहीं होते, तो राम मंदिर नहीं बनता : राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा, कई दशकों से राम मंदिर का काम रुका हुआ था वह काम लेकिन मोदी सरकार ने किया. अगर पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता. नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए. मोदी सरकार ने भारत की प्रगति में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मोदी सरकार की जो भी योजनाएं हैं वो महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, पीएम मोदी ने कभी भी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया है, वो गुजरात से हैं और उन्हें गुजरात बहुत पसंद है, लेकिन वो सभी राज्यों के लिए सही निर्णय लेते हैं.

Related posts

पुलिस ने छीना बेटा तो रोते हुए बेहोश हुआ पिता

Report Times

राजस्थान में प्री-मानसून की फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, आज 14 जिलों में तूफान और बारिश का डबल अलर्ट जारी

Report Times

24 घंटे में गिरफ्तारी पूछताछ बरामदगी और फिर पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत

Report Times

Leave a Comment