Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024 Points Table: दिल्ली की जीत से सीएसके को हुआ फायदा, टॉप पर राजस्थान

Reporttimes.in

IPL 2024 Points Table: शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 26 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके ही होम ग्राउंड पर हरा दिया है. इस जीत से ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में एक स्थान का फायदा हुआ है. दिल्ली की टीम 10वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं हार से लखनऊ को एक स्थान का नुकसान हुआ है. केएल राहुल की टीम एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इस मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को भी फायदा हुआ है. चेन्नई की टीम एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स अब भी पहले नंबर पर काबिज है.

IPL 2024: केवल एक मैच हारा है राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. संजू सैमसन की अगुवाई में टीम ने अपने पांच में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 8 अंकों के साथ टीम टॉप पर है. दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है. श्रेयस अय्यर इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी टीम ने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 6 अंकों के सबसे शानदार नेट रन रेट के साथ कोलकाता की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है. इतने ही अंकों के साथ सीएसके तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

Related posts

लोहिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान

Report Times

पेपर लीक केस के मास्टमाइंड का अब घर होगा नीलाम! JDA ने 7 दिन का दिया समय

Report Times

7 साल, 19 डे-नाइट टेस्ट, आधे मुकाबले तीन दिन के भीतर खत्म, भारत ने दो दिन में जीता था एक मैच

Report Times

Leave a Comment