Report Times
GENERAL NEWSpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Vastu Tips: धन-धान्य से भरा रहेगा जीवन, घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Reporttimes.in

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है अगर चीजें वास्तु शास्त्र के हिसाब से की जाए तो इसका काफी पॉजिटिव असर हमारे जीवन पर पड़ता है. अक्सर आपने अपने बड़े बुजुर्गों को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि अगर चीजें वास्तु-शास्त्र के अनुसार न की जाए तो इसका नेगेटिव असर हमारे जीवन पर पड़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो आपके अलावा आपके घर वालों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. केवल यहीं नहीं, अशांति का माहौल भी लगातार बना रहता है. कई बार आपके अंदर नेगेटिव सोच भी आने लगते हैं. अगर आप वास्तु शास्त्र का पालन नहीं करते हैं तो ऐसे में आप अपने जीवन में तरक्की भी नहीं कर पाते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे.

घर में न रखें टूटी-फूटी मूर्तियां

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर नेगेटिव एनर्जी का वास न हो तो ऐसे में आपको अपने घर पर भगवान की पुरानी या फिर टूटी-फूटी/खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते है तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. पुरानी और खंडित मूर्तियों को आपको पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए. आपको अपने मंदिर में एक ही देवी-देवताओं की कई मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी, घर में रखें ये चीजें

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे तो ऐसे में आपको अपने घर में महाभारत, शिव तांडव, नटराज, ताजमहल, कांटेदार पौधे और डूबते हुए नाव की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. अगर आप इस तरह की तस्वीरें रखते हैं तो इसका आपने मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है.

पुराने फ़टे कपड़ों को अलमारी में रखने से बचें

कई बार हम अपने अलमारी में फ़टे-पुराने कपड़े भी रख देते हैं. लेकिन, हमें ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आपके फ़टे-पुराने कपड़ों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए. अगर आप इन्हें अपने घर पर रखते हैं तो ऐसे में नेगेटिव एनर्जी आपके घर पर वास कर सकती है.

Also Read: VASTU TIPS: रोजाना करें ये काम, घर में तेज रफ्तार से बढ़ेगी सुख समृद्धि

साफ़ करें मकड़ी का जाल

आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर पर मकड़ी का जाल न लगा हो. आपको हर कुछ दिनों में अपने घर की सफाई करते रहनी चाहिए.

Related posts

4 करोड़ की लागत से बनी 8 सड़कें, नगरपालिका के सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Report Times

Mukesh Ambani Birthday: 67 साल के हुए मुकेश अंबानी, लेकिन आज भी इस काम से लगता है डर

Report Times

जोधपुर की इस फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे नकली नोट… 7.50 लाख की फेक करेंसी के साथ दो अरेस्ट

Report Times

Leave a Comment