Report Times
BusinessGENERAL NEWSlatestLifestyleटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Mukesh Ambani Birthday: 67 साल के हुए मुकेश अंबानी, लेकिन आज भी इस काम से लगता है डर

Reporttimes.in

Mukesh Ambani birthday: एशिया के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एंड एमडी मुकेश अंबानी का आज बर्थ डे (Happy Birthday Mukesh Ambani) है. मुकेश अंबानी आज 67 साल के हो गए हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 115.6 बिलियन डॉलर है. दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश का नाम 11वें नंबर पर है. यह लागातर बिलेनियर लिस्ट में बने हुए हैं. मुकेश का जन्म 19 अप्रैल 1957 में हुआ था. अपने पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद कंपनी की पूरी तरह से देखरेख और कमान मुकेश ने ही संभाली है.

रिलायंस का कारोबार इस समय कई सेक्टर में फैला हुआ है. रिटेल से लेकर फाइनेंस, टेलीकॉम और ऑयल समेत कई सेक्टर में कंपनी का कारोबार फैला हुआ है. आज Reliance Market Cap 19.79 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी ने हाल ही में 20 लाख करोड़ के आंकड़े को भी पार किया है.

किस काम से डरते हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी का स्वभाव काफी शर्मीला है, लेकिन यह काफी सरल और साधारण रहते हैं. एक बार मीडिया को दिए इंटरव्यू में अंबानी ने कहा है कि उनको पब्लिक स्पीकिंग से आज भी काफी डर लगता हैं. इसके साथ ही उन्होंने आज तक कभी भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है. मुकेश मीडिया में भी काफी कम नजर आते हैं. इसके साथ ही वह ज्यादा कहीं इंटरव्यू भी नहीं देते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह कोई खास एक्टिव नहीं रहते हैं.

बीच में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई

अगर मुकेश अंबानी की पढ़ाई की बात की जाए तो उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है. इसके बाद में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन पिताजी का बिजनेस संभालने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और वह अपने पापा के साथ बिजनेस में हाथ बांटने लगे थे.

Related posts

श्री श्याम मित्र परिषद के पदयात्रियों का जत्था खाटू धाम के लिए रवाना, 23 फरवरी को खाटू में मन्नतों के साथ निशान अर्पित करेंगे

Report Times

जिले में खुलेगी 11नई लैब, छोटे कस्बों में भी हो सकेगा बेहतर इलाज

Report Times

राजस्थान सरकार के कई महत्वपूर्ण फैसले

Report Times

Leave a Comment