Reporttimes.in
T20 World Cup 2024: जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी की निगाहें भारतीय टीम पर टिकी हुई है. बीसीसीआई ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले वाले इस वैश्विक आयोजन के लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी पसंदी की टीम बनानी शुरू कर दिया है. भारत के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी है. इस टीम में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी गई है. हार्दिक के अलावा, हरभजन ने शुबमन गिल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को भी बाहर रखा है. उन्होंने आईपीएल के तेज गेंदाबाजी सनसनी मयंक यादव को अपनी टीम में रखा है.
