Report Times
GENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरेंहादसा

रीको में मिर्ची के गोदाम में लगी आग, 20 बोरी हुई नष्ट, करीब 50 हजार का नुकसान

Reporttimes.in

चिड़ावा। शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रीको में आज राहुल ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। कंपनी मालिक कृष्ण कुमार बाछूका को सूचना लगी तो वे मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड खराब, पिलानी से मंगवाई

आग की सूचना चिड़ावा नगरपालिका में दी गई। लेकिन यहां बताया गया कि फायर ब्रिगेड गाड़ी खराब है। जिसके बाद पिलानी से फायर ब्रिगेड मंगवाई गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची, तब तक लोगों ने मिलकर पानी डालकर आग को काबू कर लिया।

हो गया पचास हजार का नुकसान

इस घटना को लेकर गोदाम मालिक कृष्ण कुमार बाछूका ने बताया कि गोदाम में लाल मिर्ची की करीब पचास बोरी पड़ी थी। इनमें से करीब बीस बोरी मिर्ची आग में स्वाहा हो गई। ऐसे में करीब 50 हजार रुपए के आसपास का नुकसान हो गया।

Related posts

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉक्टर्स का हुआ सम्मान

Report Times

बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई:दवा योजना को लेकर सरकार सख्त, डॉक्टर्स को किया पाबंद, कलेक्टर ने चेताया

Report Times

शहर के व्यापारियों को जगन्नाथ रथ यात्रा का दिया जा रहा निमंत्रण

Report Times

Leave a Comment