Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले अशोक गहलोत का बड़ा दावा

REPORT TIMES 

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का खाता खुलेगा या नहीं? यह सवाल हर किसी के ज़हन में है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है, जिसका जवाब 4 जून 2024 को आने वाले चुनाव परिणाम से मिल जाएगा। लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा है कि यहां कांग्रेस डबल डिजिट में सीटें जीत रही है। उनका कहना है कि वे खुद प्रदेश की 22 सीटों पर गए हैं और उन्हें यकीन है कि कांग्रेस दो अंकों में सीट लाएगी। कांग्रेस को ड​बल डिजिट में सीटें मिलने के पीछे अशोक गहलोत का तर्क है कि पार्टी को 3 चीजों का फायदा मिल रहा है। पहली गहलोत सरकार की योजनाएं, दूसरी रिमोट कंट्रोल सरकार और तीसरी मोदी व भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में इतने झूठ बोले लेकिन अब सच सामने आ रहा है।

अशोक गहलोत का कहना है कि देश की जनता का कॉमन सेन्स बहुत अच्छा है और इस बार 400 पार की बात करने वाली एनडीए सरकार सत्ता से बाहर हो जाए, तो भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। जनता सब कुछ समझ गई है। राजस्थान में हमें बड़ी जीत मिलेगी और देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को पक्ष में माहौल बन रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि जनता के मूड का पता नहीं लगता कई बार। इंदिरा जी चुनाव हार गई थीं। अटल बिहारी वाजपेयी का फील गुड और इंडिया शाइनिंग काम ही नहीं आया, किसी को पता नहीं था हार जाएंगे। जनता कब किसको झटका दे देगी। पता नहीं चलेगा। इसलिए घमंड नहीं करना चाहिए। मुद्दा आधारित राजनीति करनी चाहिए।

Related posts

खाटूश्यामजी के पट गुरुवार से खुलेंगे आमजन के लिए

Report Times

चिड़ावा : बांकेबिहारी जी के समीप बिराजते हैं महादेव

Report Times

विदेश सचिव विक्रम मिसरी की बेटी पर किए गए कमेंट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की निंदा

Report Times

Leave a Comment