Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में स्कूल शिक्षकों के लिए मोबाइल फोन के साथ स्कूल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगी सरकार

REPORT TIMES 

जयपुर: जयपुर. स्कूल ड्यूटी आवर्स में शिक्षक अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. यही नहीं यदि स्कूल समय में भेरुजी-बालाजी की पूजा करने या नमाज पढ़ने के नाम पर शिक्षक बिना बताए विद्यालय परिसर छोड़ता है, तो उसके खिलाफ निलंबन और बर्खास्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि में सख्त लहजे में ये बाते कहीं.

शिक्षा में गुणवत्ता के लिए अब शिक्षकों पर सख्ती बरती जाएगी. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ड्यूटी आवर्स में शिक्षकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और परिसर छोड़कर जाने की शिकायतों पर सख्त रुख अख्तियार किया है. उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा में जो पहले से आदेश, निर्देश और नियम बने हुए हैं उन सब की पालना करने का प्रयास कर रहे हैं. सभी विद्यालय में वातावरण ठीक करने के लिए कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी अध्यापक स्कूल समय में भेरुजी-बालाजी की पूजा करने या नमाज पढ़ने के नाम पर विद्यालय ना छोड़े. यदि उसे जाना है तो छुट्टी लेकर जाए. बाकायदा रजिस्टर में दर्ज होगा कि शिक्षक छुट्टी लेकर गया है. अन्यथा बिना सूचना कि यदि कोई अध्यापक स्कूल छोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने चेताया कि ऐसे अध्यापकों पर निलंबन से लेकर बर्खास्त करने तक की कार्रवाई कर सकते हैं।

Related posts

मालेगांव ब्लास्ट केस में भागवत को गिरफ्तार करने का मिला था आदेश, ATS के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Report Times

धमकी देकर DSP ने 6 लाख रुपये वसूले, 7 घंटे पीड़ितों को बंधक बनाया; DGP ने किया APO

Report Times

यूएई : आज से आईपीएल की धमाल, खाली स्टेडियम में होंगे मैच

Report Times

Leave a Comment