Report Times
Other

Bola Ki Dhani : बोला की ढाणी स्थित श्री तेजाणा मंगलेश्वर बालाजी मन्दिर में हुआ विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 

REPORT TIMES 
Bola Ki Dhani: मंड्रेला। श्री बालाजी मन्दिर सेवा समिति,बोला की ढाणी (मण्ड्रेला) द्वारा श्री तेजाणा मंगलेश्वर बालाजी मन्दिर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन विशाल जागरण एवं भंडारे के साथ हुआ। धार्मिक कार्यक्रमो के अंर्तगत मंदिर परिसर में 11 से 13 मई को अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ।
वही सोमवार 13 मई को विशाल एवं भव्य रात्री जागरण का आयोजन किया गया जिसमे कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भक्तों ने बालाजी महाराज के खूब जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।मंगलावर 14 मई को प्रातः महाआरती का आयोजन हुआ जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।पूजा – अर्चना पंडित प्रवीण शास्त्री के सानिध्य में हुई।मंदिर निर्माता समाजसेवी मेवा सिंह बोला ने आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ले. जनरल अजय कुमार थे।

Related posts

गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं, ये हम होने नहीं देंगे…5वें समन पर केजरीवाल का ED को जवाब

Report Times

मुस्लिम प्रभाव वाली सीटें भी भाजपा ने कैसे जीत लीं

Report Times

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment