Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

RBSE board : राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.15 बजे होगा घोषित, जानें और अपडेट

RBSE board : इंतजार खत्म हुआ। कल सोमवार 20 मई को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान, कला और कॉमर्स का रिजल्ट दोपहर 12.15 बजे आएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तीनों ग्रुप का रिजल्ट एकसाथ जारी किए जा रहा है। अब तक बोर्ड विज्ञान-कॉमर्स के नतीजे एकसाथ जारी करता था। उसके बाद कला वर्ग का रिजल्ट अलग घोषित करता था। इस बार के आंकड़ों के अनुसार करीब 9 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा का रिजल्ट RBSE बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे।

एक साथ आएगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा जारी करेंगे। इस बार विज्ञान, कला और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था।

Related posts

चिड़ावा में दयासिंह का हादसे से पहले एयरफोर्स में चयन हो चुका था और तीन मार्च 2015 को ज्वॉइन करना था दया सिंह उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है जो दिव्यांगता को अपनी कमजोरी मानते हैं

Report Times

जयपुर के रहने वाले थे पायलट राजवीर स‍िंह, केदारनाथ हेलीकॉप्‍टर क्रैश में मौत; 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

Report Times

चिड़ावा में उप प्रधानाचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति राजस्थान ने एसडीएम संदीप चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

Report Times

Leave a Comment