Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनसीकरस्पेशल

सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे मिले नाबालिग के शव की हुई पहचान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनः परिजनों ने किडनैपिंग के बाद हत्या करने का लगाया आरोप

सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में बीती शाम मोटलावास और सज्जनपुरा गांव के बीच सड़क किनारे लड़की का शव मिलने के मामले में मृतका की पहचान हो चुकी है। मृतका नाबालिग है जिसका नावां इलाके से किडनैप हुआ था।

फिलहाल परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की नावां के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। जो शुक्रवार को घर से दूध लेने के लिए निकली थी। लेकिन काफी देर बाद घर पर नहीं लौटी। परिजनों ने सिंगरावट निवासी राकेश सैन पर किडनैप का आरोप लगाया।

परिजनों ने नावां थाने में मामला भी दर्ज करवाया था। परिजनों का आरोप है कि नावां पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल नागौर पुलिस के कई अधिकारी दांतारामगढ़ में मौजूद है। जो परिजनों से समझाइश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शव के गले से चुन्नी भी मिली थी। मौके से एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे। मामले में परिजनों की मांग है कि जबतक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तब तक वह शव नहीं लेंगे। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाबालिग मृतका का भाई मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है। जिसे 45 मिनट बाद समझाइश करके नीचे उतारा।

Related posts

चिड़ावा : सेडी  ने किया महिलाओं  का सम्मान

Report Times

भर्ती के लिए आंदोलन की राह पर वाल्मिकी समाज : एक माह बाद भी नहीं निकली भर्ती :13,184 पदों पर होने वाली थी सफाई कर्मचारियों की भर्ती

Report Times

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट, ऐसे बीतेंगे 5 दिन

Report Times

Leave a Comment