Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाज्ञापनझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने दिया एईएन को ज्ञापन

चिड़ावा। शहर के निकट ओजटू में पिछले काफी दिनों से रात में बिजली कटौती की जा रही है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के एईएन केके डिग्रवाल से मिलकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने लिखा है कि उनके गांव में लगातार काफी समय से रात में बिजली कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीण रात में सो भी नहीं पाते। बिजली कटौती की पूर्व में गांव में हुई चौपाल में संभागीय आयुक्त के सामने की शिकायत की गई थी।
जिस पर कटौती नहीं करने का आह्वान दिया था। लेकिन व्यवस्था जस की तस है। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर उनकी नहीं सुनी गई और कटौती इसी तरह रात में ही होती रही तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन को मजबूर होंगे और फिर कोई अनहोनी होने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान शीशराम डांगी, नेमीचंद, महावीर, दयानंद, हजारीलाल, विजेंद्र सिंह, हरिसिंह, सत्यवीर, अमित, दयाराम, जय सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा : कलेक्टर ने किया लाम्बागोठड़ा का दौरा

Report Times

अब यहां नहीं चलेगा 2000 रुपये का नोट, आज से हो गया बंद

Report Times

एबीवीपी ने लगाए सरकारी कॉलेज में पौधे

Report Times

Leave a Comment