Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

पुलिस और गौ-तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से निर्दोष युवक की हुई मौत; परिजनों ने घेरा थाना

डीग जिले में मंगलवार देर रात्रि पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दूसरे टेंपो में गायों को लेकर जा रहे संदीप प्रजापति को गोली लगने से मौत हो गई. उसके साथ नरेश जादौन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़ा है. संदीप प्रजापति डीग के सोनगांव का रहने वाला था. सूचना पर आईजी राहुल प्रकाश, एसपी डीग राजेश मीणा कुम्हेर थाने पहुंचे.

मृतक के परिजन और गांव वालों ने घेरा थाना  

घटना कुम्हेर थाना इलाके में पिचूमर मोड़ के पास हुई. घटना के बाद मृतक संदीप के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस थाना कुम्हेर पहुंचे.  मृतक संदीप को निर्दोष बताते हुए कहा कि गांव में आवारा गाय थीं. वह फसलों को नुकसान पहुंचाती थीं. इस लिए संदीप आवारा गायों को टेंपू में भरकर मांढेरा रुंध छोड़ने जा रहा था.

गतस्करों और पुलिस के बीच फंस गया युवक 

पुलिस का कहना है कि मृतक गौ-तस्करों और पुलिस के बीच फंस गया. गौ-तस्करों ने उसे पुलिस का मुखबिर समझकर उसको गोली मार दी. नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए. मृतक के परिजन घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. आईजी राहुल प्रकाश ने मृतक के परिजन को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डीग एसपी बोले, गौ-तस्करों ने मुखबिर समझकर मारी गोली 

एसपी डीग राजेश मीना ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में गौ-तस्कर गोवंश को भरकर तस्करी कर ले जा रहे हैं. इस पर पुलिस गोतस्करों का पीछा कर रही थी. पुलिस और गोतस्करों की मुठभेड़ के बीच एक दूसरी टेंपू गाड़ी पिचूमर मोड़ के पास पहुंच गई. उसमें भी गाय थीं. गौ-तस्करों को लगा कि वह पुलिस को साथ लेकर आया है, इस पर गौ-तस्करों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

परिजन ज्यूडिशियल कस्टडी में पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं 

गौ-तस्कर नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए है जिनकी तलाश की जा रही है. मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  मृतक के परिजन मेडिकल बोर्ड से ज्यूडिशियल कस्टडी में पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मृतक को किसकी गोली लगी? इस मामले को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीणों को कहना है कि हमें न्याय चाहिए. न्याय नहीं मिला तो हम धरना प्रदर्शन और जाम लगाएंगे.

Related posts

विधानसभा में विपक्ष का धरना जारी कांग्रेस की क्या है अगली रणनीति ?

Report Times

बाघ ने किया इंसान का शिकार रणथम्भौर नेशनल पार्क में मिली लाश

Report Times

चिड़ावा : पांच लाख का डोडा पोस्त जब्त, 2 गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment