Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

आंदोलन के पांचवे दिन किया सद्बुद्धि यज्ञ : राशन डीलर बोले हक लेकर रहेंगे

चिड़ावा। पिछले पांच दिन से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलर धरने पर बैठे हैं। लेकिन राज्य सरकार इनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। अब आंदोलन को इन्होंने तेज करने का फैसला किया है और अनूठे तरीके से विरोध के साथ सरकार की सद्बुद्धि के धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन कर डाला। विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर दिया जा रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा।
अपनी मांगों के लिए राशन डीलर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। डीलरों ने प्रतिमाह 30 हजार रुपए मानदेय, दो प्रतिशत छीजत का प्रावधान रखने, बकाया कमीशन दिलवाने की मांग की है। सोमवार को दोपहर में उपखंड कार्यालय के सामने सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। जिसमें राशन डीलरों ने मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां दी और राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की गई।  इस दौरान रवि तामड़ायत, प्रमोद पुजारी, जगदीश बजाज, तहसील अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महावीर प्रसाद, जिला संयोजक सुरजीत पचार, आत्माराम शर्मा, बाबूलाल फौजी, आत्म राम सैनी, सुरजीत, विश्वेसर लाल शर्मा, रामनिवास सुलताना, नागर सरपंच बुडानिया, यूनुस खान नरहड़, नितेश ओजटू, राकेश अरडावता, दरिया सिंह मालूपुरा, भीम सिंह मेहरामपुर, महावीर सेखपुरा, बजरंग लाल, प्रेमलता चिड़ावा, सुशील, लीगल एडवाइजर एडवोकेट संदीप शर्मा सहित राशन डीलर मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश के इन शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बस, डेप्युटी सीएम दिया कुमारी ने बस खरीद प्रक्रिया को दी स्वीकृति

Report Times

कृषि उपज मंडी में निकाली लॉटरी : कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को मिले उपहार

Report Times

Laal Singh Chaddha Trailer | लोग विश्वास नहीं करते लेकिन जिंदगी में चमत्कार होते हैं! ऐसी ही कहानी लेकर आये है आमिर खान

Report Times

Leave a Comment