Report Times
latestOtherचिड़ावाजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री चिड़ावा आई: वसुंधरा राजे का बाईपास पर हुआ स्वागत, कलवा में सुंदरलाल के निधन पर जताया शोक 

चिड़ावा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज चिड़ावा आई। शहर के पिलानी बायपास चौराहे के पास दोपहर में राजे पहुंची। इस दौरान  भाजपा नेता अनुराग धायल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। राजे पूर्व  मंत्री काका सुंदरलाल के पैतृक गांव कलवा में बैठक में शामिल होने के आई थी। पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।  इस दौरान राजे ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय राजनीति को लेकर चर्चा की और पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
राजे ने पूर्व मंत्री सुंदरलाल के निधन को व्यक्तिगत छति बताते हुए कहा कि काका का उन्हें विधानसभा में हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित धायल ने राजे को चिड़ावा की मशहूर मिठाई पेड़ा खिलाई। इस पर राजे ने कहा कि झुंझुनूं जिले में आती है तो वे पेड़ा जरूर खाती हैं। इस दौरान रघुवीर सिंह धायल, मेहताब, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित धायल, अनुराग धायल, योगेश शर्मा, राकेश चौधरी, महेश धायल, अजित मुरादपुरिया, दिनेश डूडी, दिनेश जांगिड़, आशिष, नरेश धाभाई, बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार जांगिड़, विकास पायल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Related posts

गृह मंत्री BSF के स्थापना दिवस समारोह में जोधपुर पहुंचे, अमित शाह

Report Times

राजू हत्याकांड: मृतक ताराचंद के परिवार को 5 लाख की सहायता, बेटी की मेडिकल पढ़ाई भी होगी फ्री

Report Times

झुंझुनूं जिले की खास खबरें

Report Times

Leave a Comment