Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

भगिनिया जोहड़ में नवनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना : साधु संतों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के मध्य हुई स्थापना, भंडारे का भी आयोजन

चिड़ावा। शहर की पिलानी रोड पर परमहंस पंडित गणेश नारायण की तपोस्थली रही भगिनिया जोहड़ परिसर में महंत नवनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम विधिविधान से संपन्न हुआ। आचार्य अनिल शर्मा, सुनील शर्मा के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने पहले हवन करवाया और देवताओं का आह्वान कर विश्व शांति की कामना को लेकर आहुतियां दी। उसके बाद भजन सत्संग कार्यक्रम हुआ। वहीं सुबह सवा दस बजे से मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हुआ।
सवा बजे नव नाथ महाराज की मूर्ति को मंत्रोच्चार के मध्य स्थापित किया गया। इस मौके पर संतों ने कहा कि संत समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं और निर्वाण के बाद भी उनकी मूर्तियां लोगों को धर्म के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान महंत मंगल पर योगी मंगलनाथ ने आए हुए सभी साधु संतों का स्वागत किया और नवनाथ महाराज और भगवान को भोग लगाकर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान महंत हनुमान नाथ (सिंघाना) महंत ओमनाथ (झुंझुनू) महंत साध्वी ओमनाथ (चिड़ावा) महंत वेदनाथ (भिवानी) महंत शेरनाथ (चौहानों की ढाणी) महंत भामीनाथ (बगड़) महंत चेतनाथ (मुकुंदगढ़) महंत शैलेन्दनाथ (मुकुंदगढ़) महंत जीतनाथ (डूंडलोद) महंत देवीनाथ (चूरू)  महंत शुक्रनाथ (लोहारू) सहित बड़ी संख्या में साधु संत और शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

पत्नी को करता था प्रताड़ित, चाची को गंदी नजरों से देखता था… दोनों ने मिलकर की शख्स की हत्या

Report Times

बाइक चोर गिफ्तार, नाबालिग डिटेन:कबाड़ी मार्केट में टुकड़े टुकड़े कर बेच दी चोरी की 8 बाइक, सिर्फ इंजन लगे हाथ

Report Times

कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों के मामले में सुनवाई फिर शुरू, मालदीव पर भी आया विदेश मंत्रालय का बयान

Report Times

Leave a Comment