Report Times
EDUCATIONlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में आयोजित हुआ शिक्षक – अभिभावक सम्मेलन

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

झुंझुनूं रोड़ स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन  परिसर में  शिक्षक – अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षक व अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. इस आयोजन में अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति और सुधार के लिए सुझाव दिए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। सभी ने मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विचार-विमर्श किया। एमडी स्कूल चिड़ावा विद्यार्थियों की उत्कृष्टता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। चेयरमैन सुनील डांगी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में  ऐसे नवाचार शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते है’.  यह आयोजन छात्रों की प्रगति की समीक्षा करने और उनके भविष्य के लिए योजना बनाने में मदद करता है। पीटीएम के दौरान, शिक्षक अभिभावकों को छात्रों  की शैक्षिक प्रगति , व्यक्तित्व  विकास के साथ – साथ भविष्य की योजना और लक्ष्य निर्धारण का मार्गदर्शन कराते है।

चेयरमैन सुनील डांगी ने कहा, हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन के लिए तैयार करना है। हमें खुशी है कि हमारे अभिभावक हमारे इस उद्देश्य में सहयोग कर रहे हैं। निदेशक समित डांगी ने कहा, हमारे शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से हम विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य प्रदान कर सकते हैं. हम इसी तरह के सम्मेलनों का आयोजन करते रहेंगे ताकि हम विद्यार्थियों की शिक्षा में और भी सुधार कर सकें। हमारे विद्यार्थी हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें उनकी शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के लिए काम करना है। हमें अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

लोहिया कैरियर इंस्टिट्यूट के प्रथम बैच में 16 में से 11 का जैईई मैन्स में चयन

Report Times

पायलट जोन में 5 दिन राहुल की यात्रा, कितना रहेगा असर..क्या मोड़ लेगी गुर्जर राजनीति ?

Report Times

राजस्थान: एसीबी की टीम ने डिस्कॉम के लाइनमैन को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment