Report Times
CRIMElatestOtherअजमेरक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

लॉरेंस की फैन ने फोटो लगा बनाई रील खुद को बताया लेडी डॉन

राजस्थान के अजमेर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फोटो लगाकर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया. उसने कारतूस व हथियारों की फोटो पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर रील बनाई थीं. वहीं अब पुलिस ने रील बनाने वाली 19 साल की युवती शिवानी को गिरफ्तार किया गया है. उसने प्रोफाइल पर खुद को लेडी डॉन लिखा हुआ है.

अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा और थाने लेकर आई. करीब 16 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी. युवती ने इंस्टाग्राम स्टोरी में हथियारों और कारतूस से S लिखी फोटो पोस्ट की है. वहीं अपने एक अन्य प्रोफाइल पर युवती ने खुद को लेडी डॉन लिखा हुआ है. इसके अलावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कवर फोटो लगाकर रिल बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड किया हुआ है.
युवक और युवती इन दिनों सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो कर रहे हैं. गैंगस्टर की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर रील और पोस्ट शेयर कर रह हैं. कोई खुद को डॉन लिख रहा है तो कोई खुद को लेडी डान लिखकर शेयर कर रहा है. यही नहीं अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवती को रील बनाने और कारतूस से एस लिखकर शेयर करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 10 महीने पहले भी युवती को गिरफ्तार किया था. युवती ने फेमस होने के लिए पिस्टल के साथ अजमेर की आनासागर चौपाटी पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और वीडियो पर गैंगस्टर लिखा था. वहीं इससे पहले भी अजमेर पुलिस ने दो युवकों को लॉरेंस बिश्नोई कोफॉलो करने के आरोप में हिरासत में लिया था.

पुलिस ने युवती को किया अरेस्ट

जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. पुलिस टीम ने युवती शिवानी को मंगलवार सुबह उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई. पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जानकारी कर रही है.

 

Related posts

विविध संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक : “राइट टू एक्सेस टू एनर्जी” पर चर्चा

Report Times

Report Times

ED ने मनीष सिसोदिया के 14 फोन तोड़े, 5 अपने पास रख लिए; आखिर क्यों? संजय सिंह ने पूछा सवाल

Report Times

Leave a Comment