Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

Tata-Mahindra ने तोड़ा Maruti-Hyundai का 12 साल का रिकॉर्ड

रिपोर्ट टाइम्स।

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और दूसरी बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया की हालत खराब है. इन कंपनियों को मार्केट को जहां बीवाईडी और सिट्रोएन जैसी नई कंपनियों से चुनौती मिलनी शुरू हुई है. वही महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों ने मार्केट में जबरदस्त बढ़त बनाई है. पैसेंजर व्हीकल के मार्केट में हालात ऐसे हैं कि 12 साल से चले आ रहे रिकॉर्ड टूट रहे हैं.

Tata पहुंची 11 साल की ऊंचाई पर

अगर मार्केट शेयर के हिसाब से देखें तो महिंद्रा के पास पहली छमाही में बाजार की 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है. ये उसका अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है. वहीं टाटा मोटर्स ने जबरदस्त तेजी दिखाई है. टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर 13.3 प्रतिशत रहा है. हालांकि ये 2022-23 के 14 प्रतिशत से थोड़ा कम है, जो उसका 11 साल का रिकार्ड हाई था.

टूट गया 12 साल का रिकॉर्ड

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के आंकड़ों को देखें तो मार्केट शेयर के मामले में मारुति और हुंडई पिछले 12 साल के निचले स्तर पर आ गई हैं. ये पैसेंजर व्हीकल मार्केट में कस्टमर्स की बदलती डिमांड और चॉइस की ओर इशारा कर. रिसर्च फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहली छमाही में जहां मारुति और हुंडई का मार्केट शेयर कम हुआ है, तो वहीं महिंद्रा, टोयोटा और टाटा का मार्केट शेयर बढ़ा है. इतना ही नहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा का मार्केट शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुका है.

Related posts

खींवसर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे रेवंतराम डांगा को मिली फोन पर धमकी

Report Times

पंचायत समिति में VDO और BDO में हो गई मारपीट, बचाने दौड़े कर्मचारी, दोनों ने किया FIR

Report Times

जल के लिए जनता सड़क पर:SDM ऑफिस का घेराव किया, 2 किमी से पानी लाने की मजबूरी

Report Times

Leave a Comment