Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

बख्तावरपुरा में सड़क हादसा, रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

चिड़ावा।रिपोर्ट टाइम्स। निकटवर्ती बख्तावरपुरा गांव के पास काटली नदी के पुलिया इलाके में सामने एक ऑटो आने से उसे बचाने के चक्कर में एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया पर स्पीड नियंत्रण करने के दौरान बस पुलिया के एक साइड में नीचे की ओर होकर घूम गई। ऐसे में यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा। हालांकि इस हादसे में कोई भी सवारी घायल नहीं हुई। सभी को बस से सुरक्षित उतार लिया गया।
वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को तीतर बितर किया और बस को वहां से हटवाकर मौके पर यातायात सुचारू किया। घटना के बाद यहां लम्बा जाम भी लग गया था। इधर जानकारी मिली है कि घटना की जानकारी मिलने पर रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ड्राइवर और कंडक्टर से ली है। इस घटना की रोडवेज जांच करवाएगी और दोषी मिलने पर ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related posts

राजस्थान यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी करीब 1300 वोटों से चुनाव जीत गए है, मंत्री की बेटी को चुनावी शिकस्त दी

Report Times

ACB Big action: जयपुर में ACB का बड़ा एक्शन, ई-मित्र संचालक को 1 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Report Times

रजत ने छुड़ाए मयंक मारकंडे के छक्के, तोड़ा एबी डीविलियर्स का ये शानदार रिकॉर्ड

Report Times

Leave a Comment