Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशनागौरबाड़मेरराजस्थानसोशल-वायरल

विशनाराम हत्याकांड पर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल

बाड़मेर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में दलित विशनाराम की हत्या के मामले में अब सियासत गर्माने लगी है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना की निंदा की है। हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो जयपुर में विशाल आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

जयपुर में विशाल आंदोलन की दी चेतावनी

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वह लोकसभा सत्र की वजह से दिल्ली में हैं। बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला…तो जयपुर में विशाल आंदोलन की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से भी हत्याकांड के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कब हुआ था विशनाराम हत्याकांड?

बाड़मेर के बालोतरा में 10 दिसंबर को विशनाराम हत्याकांड हुआ था। बताया जा रहा है कि घर के बाहर वाहन खड़ा करने की मामूली बात पर विवाद हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने दिनदहाड़े विशनाराम पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें विशनाराम की मौत हो गई। इसके बाद से ही हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बालोतरा में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने की निंदा

नाागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बालोतरा विशनराम मेघवाल हत्याकांड में जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। बालोतरा में विशनराम की हत्या के विरोध में पिछले चार दिन से धरना दिया जा रहा है, गुरुवार को सांसद हनुमान बेनीवाल ने फोन के माध्यम से धरना दे रहे लोगों को संबोधित किया। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। अन्याय कहीं भी हो, पीड़ित कोई भी हो…इंसाफ के लिए सर्वसमाज आंदोलन करे। बेनीवाल ने पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।

विशनाराम हत्याकांड में जल्द मिले इंसाफ

बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि विशनराम हत्याकांड में सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। मगर अब यह लड़ाई सिर्फ पीड़ित परिवार की नहीं है। अब यह लड़ाई पूरे थार की जनता की है। जिसे हम सब मजबूती से लड़ेंगे। राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर हमला बोला।

Related posts

जोधपुर से केवल 120 यात्रियों को लेकर द‍िल्‍ली गई वंदे भारत, जानें क्‍या रही वजह

Report Times

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

पिलानी विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र : ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल की शीघ्र गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग

Report Times

Leave a Comment