Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

धोनी के ट्रेनर कमांडो की मुंबई बोट एक्सीडेंट में मौत, 2 महीने बाद होने थे रिटायर

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

मुंबई में बोट हादसे में करीब 200 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुके बचाई जा चुकी है।हांलाकि कई अभी भी लापता है। लेकिन इस हादसे के बाद कई जानें भी गई हैं, उनमें वे लोग भी शामिल हैं जो रेस्क्यू करने के लिए आए थे। इस हादसे में राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले 34 साल के नेवी मार्कोस कमांडो महेन्द्र सिंह की भी जान चली गई। उनका शव आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। उनका गांव रेनवाल है जो जयपुर जिले में स्थित है।

महेन्द्र सिंह जूनसिया गांव के रहने वाले थे

रेनवाल की तहसीलदार कोमल यादव ने बताया कि महेन्द्र सिंह जूनसिया गांव के रहने वाले थे और जल्द ही रिटायर होकर गांव लौटने वाले थे। लेकिन अभी तक जो जानकारी हमें मिली है उस हिसाब से ये पता चला है कि जो नीलकमल बोट बेकाबू होकर नेवी के जहाट से टकराई थी, उस बोट में ही महेन्द्र सिंह सवार थे। बोट में मरने वालों में 13 लोग शामिल थे। फिलहाल और लोगों की सर्च चल रही है।

दो महीने बाद ही वे रिटायर होने वाले थे मार्कोस कमांडो

महेन्द्र सिंह  नेवी के मार्कोस कमांडो थे और कई तरह के हथियार चलाने में भी निपुट थे। वह अभी सिर्फ 34 साल के थे और दो महीने बाद ही वे रिटायर होने वाले थे। लेकिन अब वो दुनिया को अलविदा कह गए। कमांडो महेन्द्र सिंह धोनी जैसे स्टार तक को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे चुके थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के बीच हुए इस हादसे के बाद से पूरे शहर में हडकंप मचा हुआ है। चीफ मिनिस्टर मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा राशि का एलान कर चुके हैं। इस रेस्क्यू अभियान में नेवी चार हैलीकॉप्टर, दस से ज्यादा बड़े जहाज, कई छोटी बोट्स और काफी सारा स्टाफ लगा हुआ है।

Related posts

SSC Stenographer का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, जानें स्किल टेस्ट की तारीख

Report Times

बेटी ईशा के लिए निभाई ढूंढ की परंपरा : पालिकाध्यक्ष ने दिया भतीजी का ढूंढ

Report Times

शिव नगरी के शिवालय : यहाँ हरि के दरबार के सामने विराजा है शिव परिवार

Report Times

Leave a Comment