Report Times
CRIMElatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभीलवाड़ाराजस्थानसोशल-वायरल

पटाखे छोड़ने पर हुआ था विवाद, हत्या के चार आरोपियों को 9 साल बाद आजीवन कारावास

भीलवाड़ा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के भीलवाड़ा की अदालत ने नौ साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा फैसला दिया है।  इस मामले में अदालत ने हत्या के चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही आरोपियों पर 15- 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। भीलवाड़ा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने आज यह फैसला दिया।

9 साल पहले हुआ था शंकर हत्याकांड

शंकर की हत्या की यह घटना भीलवाड़ा के बीलियाखुर्द गांव में हुई थी। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र सिंह ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ सब्जी मंडी में बैठा हुआ था। तभी आरोपी वहां पहुंचे और वहां बैठे कुछ लोगों पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। महेंद्र ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। इनमें शंकर भी था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद

एक नवंबर 2016 को इस मामले में प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और हमले में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने हमले के कारणों की जांच की तो सामने आया कि यह हमला पटाखे जलाने पर हुए मामूली विवाद का नतीजा था। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी।

24 गवाहों के बयान…53 सबूत !

भीलवाड़ा जिला एवं सेशन न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक रघुनंदन सिंह कानावत ने 24 गवाहों के बयान करवाए, 53 दस्तावेज पेश किए। अदालत ने सुनवाई के बाद अब इस मामले में फैसला सुनाया है। न्यायाधीश अजय शर्मा ने इस मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही चारों आरोपियों पर 15- 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Related posts

किसान से पटवारी को रिश्वत लेना पड़ा भारी, 15000 की डील… तहसील कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार

Report Times

आप नहीं दे पाएंगे राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023, अगर…! RBSE ने बरती सख्ती

Report Times

बिहार :महागठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की संख्या तय ,16 अगस्त को हो सकता है का शपथ ग्रहण

Report Times

Leave a Comment