Report Times
latestCRIMEOtherक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

जयपुर में ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DTO संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर रेड

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

एसीबी की टीम ने डीटीओ द्वितीय संजय शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की, जब उनके ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। सुबह 7 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई जयपुर, भरतपुर और मुरादाबाद में स्थित उनके 10 ठिकानों पर चल रही है। संजय शर्मा, जो वर्तमान में विद्याधर नगर में डीटीओ द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर भी टीमों ने छापेमारी की है।

जयपुर के वैशाली नगर, श्याम नगर, पांच्यावाला और एक ज्वेलर्स शोरूम भी सर्च लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा, संजय शर्मा के करीबी परिचितों के ठिकानों पर उत्तर प्रदेश में भी एसीबी की कार्रवाई की जा रही है। इस रेड के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर संजय शर्मा के ठिकानों पर एसीबी को क्या गड़बड़ी मिली है, जो इस बड़े पैमाने पर छानबीन की जा रही है? क्या यह कार्रवाई किसी बड़े घोटाले का पर्दाफाश करेगी?

एसीबी की छापेमारी में एसकेजे ज्वेलर्स का नाम

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, डीटीओ संजय शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अवैध पैसे से गोल्ड खरीदा। यह गोल्ड उन्होंने जयपुर के एसकेजे ज्वेलर्स से खरीदी थी। इसलिए, एसीबी की एक टीम एसकेजे ज्वेलर्स के वैशाली नगर स्थित शोरूम पर भी पहुंची। एसीबी टीम ने शोरूम में जाकर गोल्ड की बिक्री से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, और इस मामले में पूछताछ भी जारी है।

10 जगहों पर चल रही है सर्च

एसीबी की टीम ने संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें शामिल हैं:

अधिकारी का निवास स्थान: कृष्णा नगर, वैशाली नगर, जयपुर

अधिकारी का ऑफिस: विद्याधर नगर, जयपुर

अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार के घर: रूबी पार्क रिज अपार्टमेंट, श्याम नगर, जयपुर

अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार के घर: कृष्णा नगर, जयपुर

अधिकारी का पैतृक घर: कप्तान कॉलोनी, पुलिस लाइन के पास, भरतपुर

अधिकारी की पत्नी के नाम पर प्लॉट: पांच्यावाला, जयपुर

अधिकारी के चचेरा भाई का घर: बिलारी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)

अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार का घर: विद्याधर नगर, जयपुर

रिश्तेदारों के घर भी पहुंची एसीबी

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी को संजय शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। एसीबी ने सूचना का सत्यापन किया। इसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की टीमें उन रिश्तेदारों के घरों पर भी पहुंची हैं, जिनसे किसी प्रकार का लेनदेन हुआ है।

Related posts

चिड़ावा में निकली निशान शोभायात्रा:बोडिया कुआं मन्दिर से निशान लेकर जगदीश मन्दिर के हनुमान जी को किया समर्पित

Report Times

सरकार ब्राह्मणों की जमीन वापस करे वरना फरसे के दम पर कब्जा लेंगे – नवीन जयहिंद

Report Times

पाकिस्तान में पास हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारत में हो रहा कड़ा विरोध

Report Times

Leave a Comment