Report Times
latestGENERAL NEWSOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

बजट में आपकी सेहत के लिए बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से आज दूसरा पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कई ऐलान किए। लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए पानी, बिजली, सड़क को लेकर घोषणाएं की गईं। वहीं आपकी सेहत का ख्याल भी रखा गया है, बजट में मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना को लेकर क्या घोषणा हुई? इसका क्या फायदा होगा?….जानते हैं

राजस्थान के बाहर भी मुफ्त इलाज

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए बजट में एक खास ऐलान किया है। अब मुख्‍यमंत्री आरोग्‍य मां योजना के तहत राजस्थान ही नहीं बल्कि दूसरे राज्‍यों में भी मुफ्त इलाज करवाया जा सकेगा। व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के निशुल्क इलाज के लिए 3 हजार 500 करोड़ का मां फंड गठ‍ित किया है। इस ऐलान के बाद आगामी वित्त वर्ष से लोग राजस्थान के बाहर भी इस योजना से मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकेंगे।

फिट राजस्थान अभियान होगा शुरु

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में फिट इंडिया की तर्ज पर फिट राजस्थान अभियान शुरू करने की बात कही। 70 से ज्‍यादा उम्र के लोगों के ल‍िए स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना में नए पैकेज जोड़ने की बात कही गई। सभी ज‍िला अस्‍पतालों में डायब‍िट‍िक क्‍लीन‍िक खोलने का ऐलान किया गया है। सभी पीएचसी पर ड‍िजिटल एक्‍सरे मशीन लगाने, कारीगरों की फ्री जांच कर चश्मे देने का ऐलान किया गया। नई आयुष नीति लाने की बात भी कही गई।

25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा

राजस्‍थान में आयुष्‍मान आरोग्‍य योजना भी चल रही है, जिसमें रज‍िस्‍टर्ड पर‍िवार को 25 लाख रुपए तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा और 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा का कवर म‍िलता है। इस योजना में सरकारी और न‍िजी अस्‍पतालों में व‍िशेषज्ञ डॉक्‍टर्स से निशुल्क सेवा ली जा सकती हैं। अगर पात्र व्यक्ति राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाज‍िक-आर्थिक जनगणना-2011, लघु  एवं सीमांत क‍िसान, संव‍िदा कर्मि‍यों, कोव‍िड-19 की अनुग्रह राश‍ि प्राप्‍त करने वाला या निराश्र‍ित है तो बीमा का प्रीम‍ियम सरकार देती है।

Related posts

पत्‍नी से परेशान पति ने खाया जहर, सुसाइड से पहले सोशल मीड‍िया पर खोली पोल

Report Times

कान में ईयरफोन, दरगाह में ठुमके… अजमेर शरीफ के वायरल Video पर बवाल

Report Times

लम्पी बीमारी की रोकथाम को लेकर हुई बैठक : नगरपालिका में बनाया कंट्रोल रूम, श्री कृष्ण गौशाला में बनाया आइशोलेशन वार्ड

Report Times

Leave a Comment