Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसीकरसोशल-वायरल

खाटूश्याम लक्खी मेला आज से प्रशासन ने किए कई अहम बदलाव

खाटूश्याम। रिपोर्ट टाइम्स।

खाटूश्याम बाबा का प्रसिद्ध लक्खी मेला आज शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है. यह भव्य मेला 12 दिनों तक चलेगा, जिसमें मुख्य मेला 10-11 मार्च को भरेगा. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से खाटू धाम पहुंचते हैं. इस मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए कई नए इंतजाम किए हैं. आइए जानते हैं इस मेले की पूरी जानकारी, दर्शन व्यवस्था और कुछ जरूरी टिप्स जो आपको ध्यान रखने चाहिए.

मेले की शुरुआत कब होगी

खाटूश्याम बाबा के मंदिर में विशेष सेवा-पूजा और श्रृंगार के लिए गुरुवार, 27 फरवरी 2025 की रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए गए. अब पट शुक्रवार, 28 फरवरी की शाम 5 बजे खुलेंगे. यानी इस दौरान दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे. बाबा का तिलक और विशेष पूजा संपन्न होने के बाद मेले की शुरुआत 28 फरवरी की शाम 5 बजे से होगी.

रींगस से पैदल यात्रा

इस बार रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के लिए लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय करना होगा. पिछले साल यह दूरी 28 किमी थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर व्यवस्था के लिए मार्ग में बदलाव किया गया है.

प्रशासन ने चारण मेला मैदान में जिगजैग मार्ग को बढ़ाकर 6 ब्लॉक तैयार किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में आसानी हो. मेला प्रभारी और एसडीएम मोनिका सामोर ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यह व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके.

Related posts

लावारिश शवों की ऐसी दुगर्ति! अंतिम संस्कार के लिए कचरे की ट्रॉली में ले गए

Report Times

Weather update: राजस्थान के लिए अगले 4 दिन भारी, इन 23 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का मौसम अपडेट

Report Times

CM योगी का नंदी (गाय) के प्रति है कितना लगाव

Report Times

Leave a Comment