Weather update: राजस्थान में इन दिनों सूर्यदेव का रौद्र रूप लोगों पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में आग उगलती सूरज की किरणों के चलते सुबह से ही लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। तेज गर्मी के साथ चलती लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विद्युत कटौती कर रही लोगों को पेरशान
लू के थपेड़ों के चलते लोग घरों तक ही सीमित हो गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गर्मी एवं तेज धूप से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर भी राहत देने में नकारा साबित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है।

26 मई के लिए अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 मई के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उष्ण लहर से लेकर अति उष्ण लहर चल सकती है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर के लिए गर्मी का येलो अर्लट जारी किया गया है।
27 मई का मौसम अपडेट
27 मई को राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर के लिए गर्मी का येलो अर्लट जारी किया गया है।
29 मई को कैसा रहेगा मौसम
बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर, झूंझुनूं और सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
