Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभीलवाड़ाराजस्थानसोशल-वायरल

युवक ने श्रमिक कॉलोनी में फांसी लगाई, आत्महत्या की वजह बनी पहेली

भीलवाड़ा। रिपोर्ट टाइम्स।

कंचन इंडिया लिमिटेड की श्रमिक कॉलोनी में यूपी के एक युवक ने धूलंडी के दिन फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के चाचा के सुपुर्द कर दिया गया।
मांडल थाने के एएसआई श्यामसुंदर ने बीएचएन को बताया कि उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के हसनपुरा निवासी प्रमोद 24 पुत्र मेवाराम वर्मा राजपूत अभी यहां नानकपुरा स्थित कंचन इंडिया लिमिटेड में मजदूरी कर रहा था। वह कंपनी की ही श्रमिक कॉलोनी में रहता था। उसके पड़ौस में ही चाचा दीनदयाल भी रह रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम

शुक्रवार को धुलंडी पर प्रमोद का ऑफ था। वह श्रमिक कॉलोनी स्थित कमरे में ही था। रात तक जब वह बाहर नहीं आया तो अन्य श्रमिकों ने खिडक़ी से देखा तो वह फंदे पर झूलता दिखा। इसकी सूचना श्रमिकों ने नानकपुरा चौकी व मृतक के चाचा दीनदयाल को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रमोद के शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जहां शनिवार सुबह प्रमोद का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के चाचा दीनदयाल को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पेपर लीक के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां की पानी की बौछार

Report Times

मकर संक्रांति से पहले जयपुर में बिकी 15 करोड़ की पतंगें, आसमान में भी दम दिखा रहे गहलोत-पायलट

Report Times

ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से 10 लाख रुपये की ठगी ,आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment