Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से 10 लाख रुपये की ठगी ,आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

REPORT TIMES : ट्रेडिंग कंपनी में रुपये निवेश कर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में की. आरोपी की पहचान तिजारा निवासी संजय यादव के रूप में हुई है, जिसे तिजारा से गिरफ्तार कर अजमेर लाया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है.

रकम 2 गुना करने का दिया था लालच

साइबर डिप्टी एसपी हनुमान सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल सरोज धारा को आरोपी संजय यादव ने एक ट्रेडिंग कंपनी में पैसे लगाने पर रकम दोगुनी होने का लालच दिया था. आरोपी की बातों में आकर कांस्टेबल सरोज ने अपनी मेहनत की कमाई के 10 लाख रुपये संजय यादव को दे दिए. कुछ समय तक आरोपी ने कांस्टेबल को बहलाया, लेकिन बाद में उसने सरोज के कॉल उठाने बंद कर दिए.

फोन नहीं उठाने पर हुआ संदेह

संदेह होने पर कांस्टेबल सरोज ने अपने पति मनोज धारा के साथ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब रिमांड अवधि में आरोपी से पूछताछ कर ठगी की गई राशि की बरामदगी का प्रयास कर रही है.
इस मामले की जानकारी साइबर डिप्टी एसपी हनुमान सिंह ने दी है.

Related posts

अब रूस को पड़ेगा भारी! प्रिगोजिन की मौत का बदला लेने की तैयारी, मॉस्को पर अटैक करेंगे वैगनर लड़ाके

Report Times

भिवानी कांडः नासिर-जुनैद के मर्डर के आरोपी मोनू राणा और गोगी गिरफ्तार

Report Times

हनी गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार :  सोशल मीडिया पर की थी फोटो अपलोड

Report Times

Leave a Comment