Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर दिखाएंगे भरोसा

रिपोर्ट टाइम्स।

IPL 2025 में CSK की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में आ चुकी है. ऋतुराज गायकवाड़ के इंजरी के चलते लीग से बाहर होने के बाद धोनी ने कमान संभाली है. अब धोनी की कप्तानी का अपना स्टाइल है. और CSK उसी के साथ आगे बढ़ती दिख सकती है. पीली जर्सी वाली टीम का अगला मुकाबला KKR से है. उससे पहले खेले 5 मैचों अब टीम को बस 1 जीत ही नसीब हुई है. यानी CSK को अगर प्लेऑफ में जाना है, तो उसे बाकी बचे 9 मैचों में कम से कम 7 तो जीतने ही होंगे. कप्तान बने धोनी को अब उस टारगेट को भेदना है, जिसके लिए 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा करते दिख सकते हैं.

27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा

धोनी 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले जिन खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे, उनमें से एक डेवन कॉनवे हैं और दूसरे रचिन रवींद्र. डेवन कॉनवे को IPL 2025 के पहले 3 मैचों में तो मौका नहीं मिला मगर ऋतुराज की कप्तानी में पिछले दो मैच उन्होंने खेले हैं और उसमें रचिन रवींद्र के साथ ओपनिंग भी की है. अपनी कप्तानी में भी धोनी का भरोसा 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों की इस ओपनिंग जोड़ी पर बरकरार दिख सकता है.

कॉनवे और रवींद्र ने तोड़ा था रिकॉर्ड

रचिन रवींद्र और डेवन कॉनवे ने साथ में पार्टनरशिप कर 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था. दोनों के नाम न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन दोनों ने मिलकर 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 211 गेंदों में 273 रन जोड़े थे. ऐसा कर इन्होंने 1996 के वर्ल्ड कप में हैरिस और जर्मॉन के न्यूजीलैंड के लिए किए 168 रनों के पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा था.

ऋतुराज की जगह लेगा कौन?

बहरहाल, अब धोनी चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में रचिन रवींद्र और डेवन कॉनवे दोनों अपने पूरे रंग में लौट आएं. और अपने पूरे दमखम से परफॉर्म करें, ताकि टीम को वो शुरुआत मिल सके, जिस पर चलकर बड़े स्कोर की इमारत खड़ी की जाए. धोनी के सामने सवाल ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का भी रहेगा, जिसका जवाब राहुल त्रिपाठी बन सकते हैं. राहुल ने IPL 2025 में पहले 3 मैच खेले थे और उसमें ओपनिंग भी की थी.

Related posts

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, पानी के बिलों में 10 गुना तक बढ़ोतरी कर सकती है सरकार

Report Times

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में सोने की रामायण के होंगे दर्शन, पूर्व आईएएस ने ट्रस्ट को भेंट की

Report Times

Leave a Comment