Report Times
latestOtherअहमदाबादगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशलहादसा

“650 फीट ऊंचाई पर प्लेन में आई थी खराबी,” अहमदाबाद विमान हादसे में उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

REPORT TIMES : अहमदाबाद विमान हादसे में उड्डयन मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में कई अहम जानकारी सामने आई हैं. उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूरी पर हुआ हादसा. हादसे की जांच के लिए एक और कमेटी का गठन किया गया है. बता दें लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून) दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों सवार थे. जिनमें से एक ही व्यक्ति हादसे में बच सका. हादसे को हुए 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है.

2 किमी दूरी पर क्रैश हुआ विमान

मंत्री नायडू ने बताया, “650 फीट की ऊंचाई पर विमान में खराबी आई थी. पायलट ने इमरजेंसी की कॉल दी थी. हादसा दोपहर को 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ था. विमान एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हुआ था. हमें हादसे की जानकारी दो बजे लगी थी.” जबकि आग पर 6 बजे काबू पाया गया था.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी गई कि विमान ने इस दुर्घटना से पहले पेरिस से दिल्ली और दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ाई बिना किसी घटना के पूरी की थी. दुर्घटना के कारण 2:30 बजे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था, जिसे सभी प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद 5 बजे खोला गया.”

हाईलेवल कमेटी का गठन

कल शाम को 5 बजे हादसे वाली जगह से ब्लैक बॉक्स मिला था, जिसकी जांच अभी की जानी है. हादसे की वजह सामने आने में अभी समय लग सकता है. इस हादसे की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया है.

Related posts

आजादी गौरव यात्रा’ का राजस्थान में प्रवेश, गहलोत-माकन-डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने की अगुवाई

Report Times

7 दिनों बाद ‘भूल भुलैया 3’ ने ली सिंघम अगेन पर लीड

Report Times

परमीत सेठी का तलाकशुदा अर्चना पूरन सिंह से शादी का फैसला

Report Times

Leave a Comment