Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विमान में 130 से ज्यादा यात्री सवार

REPORT TIMES : जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया. विमान को रनवे से वापस लाया गया है. इस फ्लाइट में 130 से ज्यादा यात्री सवार हैं. आज सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट दुबई जाने वाली थी. तकनीकी दिक्कतों के चलते फ्लाइट नंबर IX-195 को रनवे पर टैक्सी-बे से लौटाया गया. यह घटना सुबह करीब 6:05 बजे हुई. जानकारी के मुताबिक, विमान में 130 से ज्यादा यात्री सवार हैं. सभी यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी और फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी.

रनवे से वापस लौटा विमान

लेकिन टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आई. तकनीकी गड़बड़ी की वजह से फ्लाइट को रनवे से वापस लाया गया. इंजीनियरों की टीम तकनीकी दिक्कत को ठीक करने में जुटी हुई है. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विमान के उड़ान भरने में अभी और देरी हो सकती है.

फ्लाइट रद्द होने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, बीते चार घंटे से इंजीनियरिंग टीम खराबी दूर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन समस्या अब तक हल नहीं हो सकी है. ऐसे में सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया है. फिलहाल फ्लाइट के रद्द होने की संभावना जताई जा रही है. यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करने को कहा गया है और एयरलाइन की ओर से कोई वैकल्पिक फ्लाइट या समय की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं दी गई है.

Related posts

अगर आप भी हैं शौकीन, तो जानें की मसाला चाय पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Report Times

नरेश मीणा की र‍िहाई के ल‍िए आंदोलन की चेतावनी, 20 जुलाई को जयपुर में जुटेंगे समर्थक

Report Times

जाखल गांव में हुई थी ज्वेलर की दुकान में चोरी, एसपी से मिला प्रतिनिधि मण्डल

Report Times

Leave a Comment