Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

दीवार में सिर पटक-पटककर महिला की बेरहमी से हत्या, स्कूल से घर लौटे बच्चे तो खून में लथपथ मिली मां

REPORT TIMES : राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भंवर गांव की सुथारो की बस्ती में एक महिला ममता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. ममता का खून से लथपथ शव घर में मिला. जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं. इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी.

पुलिस का त्वरित एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा. महिला सेल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक. डॉग स्क्वायड और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. शव को चौहटन जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया. जहां मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

जानें कैसे हुआ खुलासा

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि ममता अपने चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी. घटना के दिन बच्चे स्कूल गए थे. शाम को घर लौटने पर उन्होंने अपनी मां का शव खून से सना हुआ देखा. सिर फटा हुआ था और दीवार पर भी खून के निशान मिले. बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पति की दो शादियां

पुलिस के अनुसार ममता के पति बींजा राम की दो शादियां हैं. उनकी दूसरी पत्नी जोधपुर में रहती है. जबकि ममता चार बच्चों के साथ गांव में थी. बींजा राम जोधपुर में हस्तशिल्प का काम करता है. पुलिस का मानना है कि हत्या दीवार पर सिर पटककर की गई.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है और जल्द ही हत्यारों का पता लगाया जाएगा. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस क्रूर हत्या ने गांव में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

Related posts

भारत की ऐसी 10 कारें जिसमें लगे हैं एक ही इंजन, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Report Times

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में होंगे शामिल : अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन

Report Times

Watch: टीवी की पार्वती सिजलिंग लुक के साथ पतली कमरिया गाने पर थिरकी

Report Times

Leave a Comment