Report Times
ताजा खबरेंदेशप्रदेश

सोमवार शाम 4 बजे बिहार रवाना होगी श्रमिक ट्रेन

करीब 2 हजार श्रमिको को भेजा जाएगा बिहार

सीकर। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने रविवार को रेलवे स्टेशन अधिकारियों से सीकर जिले में रह रहे बिहार के श्रमिकों को ट्रेन से रवाना करने के बारे में चर्चा की और रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार की सायं 4 बजे सीकर रेलवे स्टेशन से जिले में रहने वाले बिहार के करीब 2 हजार श्रमिको को निः शुल्क ट्रेन से उनके गृह राज्य के लिए रवाना किया जाएगा। ट्रेन के रवाना होने से पूर्व उन्हें उपखंड स्तर से सीकर लाया जायेगा। वह रेलवे स्टेशन पर मेडिकल विभाग द्वारा श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग होने के बाद ही उन्हें ट्रेन में बैठाकर रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तर पर रहने वाले बिहार के श्रमिकों को बसों से रेलवे स्टेशन लाया जाएगा और सीकर में रह रहे बिहार के श्रमिकों को उन्हें फोन से दो घण्टे पहले स्टेशन पर आने के समय की सूचना दे दी जाएगी। इसके बाद ही वे रेलवे स्टेशन पर आए। इस दौरान सीकर एसडीएम गरिमा लाटा, नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविकांत, जीआरपी, आरपीएफ, इंटेलिजेंस, यातायात के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर : खेतड़ी में 23 और बुहाना क्षेत्र में 2 कॉरोना पॉजिटिव

Report Times

कोरोना संक्रमित हुए माइक्रोसाफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, कहा- ‘कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं’

Report Times

फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट मामले में बड़ा खुलासा, SOG अधिकारी बोले- बड़ा नेटवर्क…सामने आ चुके 100 मामले

Report Times

Leave a Comment