Report Times
जयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानहैल्थ

राजस्थान : सभी 33 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में

जयपुर। राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 131 नये मामले सामने आए हैं। राज्य के दो जिले गंगानगर व बूंदी अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त थे। लेकिन बुधवार को बूंदी में और उससे पहले गंगानगर में भी संक्रमित रोगी मिले। बूंदी में इस समय एक व गंगानगर जिले में पांच संक्रमित हैं। राजस्थान के सभी 33 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन छह लोगों की मौत हुई उनमें अजमेर, बांसवाड़ा, दौसा, करौली व नागौर में एक एक संक्रमित की मौत हुई है। अन्य राज्य के एक रोगी की भी मौत यहां हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 179 हो गई है।

Related posts

अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार के खिलाफ क्यों किया धरने का ऐलान? बोले- मैंने CM को लिखा था पत्र

Report Times

महंगी हो सकती है विमान यात्रा

Report Times

2024 की जंग से पहले एक्शन में PM मोदी, मंत्रियों को दिया ‘मंत्र’, सांसदों की होगी समीक्षा

Report Times

Leave a Comment