Report Times
क्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधौलपुरप्रदेशराजस्थान

धौलपुर : पीहर आई एक नव विवाहिता की हत्या

धौलपुर जिले के थाना का नगला गांव में अपने पीहर आई एक नव विवाहिता की परिवार के ही कुछ लोगों ने हत्या कर देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के थाना का नगला गांव की पिंकी की शादी गत 4 मई को भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र के बहरावली गांव में योगेश कुमार साथ हुई थी। गुरुवार वारदात से एक दिन पहले ही वह पति योगेश के साथ थाना का नगला गांव अपने मायके आई थी। पिंकी के भाई सतीश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन को परिवार की ही उर्मिला अपने साथ ले गईऔर इसके बाद आरोपी राजवीर, दिवारीलाल, राजेश, विनोद पुत्रगण केदार, भगवानदास, ऋषिकेश, रणवीर पुत्रगण पूरनसिंह, केदार पुत्र रामखिलाड़ी, ओमी, नहने पुत्रगण प्यारेलाल ने उसकी बहन पिंकी को बंधक बना लिया और उसे खेतों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच कर रही है।

 

Related posts

फिर से शुरू होगा कनॉट प्लेस का स्मॉग टावर, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बकाया क्लियर करने का दिया आदेश

Report Times

भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने फरट में 25 लाख रुपये की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया

Report Times

MP चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय को टिकट, क्या बेटे आकाश को फिर ‘बैटिंग’ का मौका देगी BJP?

Report Times

Leave a Comment