Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शर्मा को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी चिड़ावा द्वारा पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा राजस्थान के जनसंघ के स्तंभकार भंवर लाल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष के निवास वर्मा भवन रेलवे स्टेशन पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन राम गोपाल मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि भंवरलाल शर्मा का संपूर्ण जीवन संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन काल में असंख्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ने का कार्य किया। पूर्व चेयरमैन ने बताया सरकार में उच्च पदों पर रहते हुए भी भंवर लाल शर्मा ने सादगी की जो मिसाल कायम की, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह कार्यकर्ताओं के बीच सदैव प्रेरणा स्वरूप जिंदा रहेंगे। भाजपा के डॉ.बी एल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मदन डारा, मोहनलाल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, विकास पायल, प्रदीप, ललित व आशीष वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भी स्व. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Apple in India: iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल, भारत में बनाने वाली है 78 हजार घर, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Report Times

Pradosh Vrat April 2024 Date: अप्रैल में कब है प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Report Times

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री गुर्जर का किया स्वागत : गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में किया अभी से चुनावों में जुटने का आह्वान

Report Times

Leave a Comment