Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा: एसडीएम ने की श्रीविवेकानन्द मित्र परिषद के कार्यों की सराहना

श्रीविवेकानन्द मित्र परिषद से प्रेरणा लें सभी- एसडीएम गौड़

चिड़ावा। चिड़ावा एसडीएम जेपी गौड़ ने कहा कि श्रीविवेकानन्द मित्र परिषद के कार्यों की प्रशंसा सभी कर रहे हैं। ये प्रशंसा परिषद के कार्यकर्ताओं की मेहनत और टीम वर्क के कारण है। ऐसे में इस परिषद से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वे यहां गांधीचौक में विवेकानन्द सर्किल पर ध्वजारोहण के बाद निस्वार्थ सेवा का सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिषद को भविष्य में ऐसे समाज से जुड़े कार्यों के लिए तैयार रहना होगा। परिषद की भोजन व्यवस्था की पूरे जिले में सराहना हुई है। इस दौरान एसडीएम गौड़ ने निस्वार्थ सेवा के लिए जयराम स्वामी, डॉ. शम्भू पंवार, बैजनाथ मोदी, सत्यनारायण चौधरी, मनोज मान, रोहिताश्व सिंह महला, महेश धन्ना, सन्दीप फतेहपुरिया, राजू जाजू, महेंद्र जोशी, पसारी परिवार और रविकान्त भगेरिया का सम्मान किया। इस दौरान परिषद की ओर से एसडीएम गौड़ का भी अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में उमाकांत डालमिया, संजय दाधीच, अशोक सेन सेवक, मास्टर बेनीप्रसाद भगत, सोनू निकम, रमेश कोतवाल, राजहंस शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा दो युवकों की डूबने से हुई मौत तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले जा सके युवक

Report Times

IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, विराट कोहली की आरसीबी का जानें हाल

Report Times

HDFC-ICICI-PNB-Axis बैंक कस्‍टमर की RBI ने कर दी बल्‍ले-बल्‍ले, UPI बन जाएगा क्रेड‍िट कार्ड

Report Times

Leave a Comment