Report Times
Otherजयपुरदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

राजस्थान : कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी

जयपुर। राज्य सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस काफी सतर्कता बरत रही है। कांग्रेस ने अपने विधायकों के साथ ही समर्थन देने वाले विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी है। सभी को एक साथ रिसोर्ट में ठहराया गया है। राज्यसभा चुनावों में भाजपा की ओर से ओंकारसिंह लखावत के भी मैदान में उतरने के कारण एक सीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में कशमकश की स्थिति है। हालांकि कांग्रेस के वोट गणित के हिसाब को देखा जाए तो कांग्रेस दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों जीता सकती है। वहीं भाजपा का एक प्रत्याशी आराम से चुनाव जीतेगा। लेकिन दूसरी सीट को लेकर ओंकारसिंह लखावत के पर्चा दाखिल करने के बाद अब भाजपा इस सीट को हासिल करने को लेकर भी जद्दोजहद कर सकती है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए कांग्रेस ने अपने सभी समर्थित विधायकों को एक जगह इकट्ठा कर बाड़ेबंदी करना ही उचित समझा। अब देखना ये होगा कि चुनाव के दिन तक ये बाड़ेबंदी कितनी सफल रहती है।

Related posts

एमपी में कैबिनेट विस्तार, विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और राकेश बने कैबिनेट मंत्री

Report Times

चिड़ावा : यहां शिव के साथ ही विराजे हैं हनुमान और श्रीश्याम

Report Times

अरड़ावता गांव के बालाजी एवं भोमिया जी मंदिर में मूर्ति स्थापना 

Report Times

Leave a Comment