Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिया ज्ञापन

चिड़ावा। देश मे बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ आज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और धरना दिया। वहीं चिड़ावा शहर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम जेपी गौड़ को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि कॉरोना महामारी के चलते लोगों की माली हालत बेहद खराब है।

इस स्थिति में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से टैक्स कम कर पेट्रोल डीजल में राहत देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता महेश कटारिया, राधेश्याम सुखाड़िया, सुरेन्द्र सैनी, मेहर कटारिया, कमांडेंट पूर्णमल झेरली, बजरंगसिंह शेखावत झेरली, गिरधारीलाल सैनी, राकेश सोनी, विपिन नूनिया, बाबूलाल माखरिया, विशाल सैनी, सुनील जांगिड़, सुनील जांगिड़, एडवोकेट रोबिन शर्मा, एडवोकेट सोनू तामड़ायत, देवेंद्र चौधरी, अरविंद सैनी, प्रह्लाद सैनी, सुनील सैनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

कोटा: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से आ रही स्कूल वैन और कार में जोरदार टक्कर, 11 बच्चे घायल; अस्पताल में भर्ती

Report Times

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का कार्य बहिष्कार, ज्ञापन दिया

Report Times

Medicines : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आज से 54 जरूरी दवाओं के दाम हुए कम डायबिटीज से लेकर हार्ट तक की दवाएं होंगी सस्ती

Report Times

Leave a Comment