Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों का कार्य बहिष्कार, ज्ञापन दिया

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध किया। चिड़ावा में कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने शाम को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि निजीकरण नहीं रोका गया तो आंदोलन जारी रहेगा।

कर्मचारियों के इस आंदोलन को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल बराला और नगर यात्रा संयोजक रणधीर सिंह ओला का समर्थन मिला। प्रदर्शन में अध्यक्ष कर्मवीरसिंह समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।

सुलताना में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के विकास झाझड़िया और वीरेंद्र प्रचार ने कहा कि निगम के कर्मचारियों द्वारा किए जा सकने वाले कार्यों को ठेके पर दिया जा रहा है। इससे निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नई भर्तियां करने की मांग भी की।

Related posts

गुजरात से पहले दिल्ली का होगा फैसला, MCD चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

Report Times

Exit Poll: पांच राज्यों के चुनाव में ‘थर्ड फ्रंट’ कहां बना किंगमेकर और किसका बिगाड़ा गेम?

Report Times

IPL 2024, RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, देखें प्लेइंग XI

Report Times

Leave a Comment