Report Times
latestOtherजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीमौैसमस्पेशल

दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में देरी हो सकती है।

REPORT TIMES

दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में देरी हो सकती है।

अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून (Monsoon News) पूरे मध्य और उत्तर पश्चिम भारत को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने 28 जून को राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मॉनसून दिल्ली कब पहुंचेगा, अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्काईमेट वेदर एजेंसी का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून 29-30 जून को पहुंचेगा। हालांकि मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली सरकारी एजेंसी ने मॉनसून के आगमन की अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया, ‘राजधानी में जोरदार बारिश 29 जून से शुरू होगी। 28 जून को हल्की बारिश होगी। हमने मुख्य रूप से आंधी आने की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया है, बुधवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।’ मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

Related posts

युवक को ऑनलाईन सस्ता मोबाइल खरीदना पड़ा महंगा, गंवाए 80 हजार

Report Times

एक दूल्हे ने दो सगी बहनों के साथ लिए सात फेरे, दुल्हन ने रखी थी अनूठी शर्त

Report Times

एसडीएम ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण : भोजन की गुणवत्ता की चेक, वार्ड पार्षद ने की रसोई स्पोंसर

Report Times

Leave a Comment