Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन का निधन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया। टंडन को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। सोमवार की शाम को अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत को क्रिटिकल बताई गई थी।

सांस लेने में तकलीफ होने के चलते किया गया था भर्ती
टंडन (85) को गत 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एहतियातन कराई गई स्वास्थ्य संबन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पाई गई और उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद से बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ है। भर्ती के दौरान उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।

Related posts

गहलोत सरकार विधायकों और पूर्व विधायकों की विदेश यात्रा का खर्च उठाएगी, लगाई ये शर्त

Report Times

तिरंगा वितरण कार्यक्रम में कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में बांटे तिरंगे

Report Times

एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन में फेयरवेल पार्टी व जे. ई. ई. में  सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

Report Times

Leave a Comment