Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : दिव्यांग वेटलिफ्टर को मशीन की भेंट

चिड़ावा। मदर फाउंडेशन, राजस्थान की ओर से शुक्रवार को एक संक्षिप्त समारोह में वार्ड 27 निवासी दयासिंह पुत्र समंदर सिंह को होम जिम मशीन भेंट की गई। जिसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने इस दौरान कहा कि मशीन मिलने से खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर पाएगा। फाउंडेशन के बृजेंद्रसिंह सांवलोदा, राजेंद्रसिंह भीराणा ने बताया कि मशीन पर करीब 35 हजार की लागत आई है। जिससे खिलाड़ी घर पर रहकर तैयारी कर सकेगा। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों और दिव्यांगों की मदद की जाती है। इस अवसर पर महेश बसावतिया, सुभाष शर्मा, सुरेश जलिंद्रा, रवींद्रसिंह तोलियासर, अनिल शर्मा, अजय चौमाल, सुरेंद्र नायक, भवानीसिंह राठौड़, विलास सैनी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भाई दूज पर भाई के निकाला तिलक

Report Times

वसुंधरा जन्मदिन पर भरेंगी 2023 के लिए हुंकार, राजे की सियासी ताकत से किस खेमे में हो रही बेचैनी

Report Times

जल्द हो सकती है राजस्थान में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा, 50 में से 48 जिलों में पैनल तैयार, देखिये लिस्ट

Report Times

Leave a Comment