Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशबुहानाराजस्थान

बुहाना : गांव के विकास का मॉडल तैयार करेगी ग्राम पंचायतें।.

बुहाना। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट द्वारा पंचायत समिति बुहाना के अधिकारियों ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई । सी ई ओ ने सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण करने, आगामी पाँच साल तक उनकी सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने, गांवों में किचड़ तथा कचरा निस्तारण की बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करने, सार्वजनिक सम्पतियों के रख रखाव, जनता जल योजनाओं के संचालन, नरेगा में अधिकाधिक लोगों को रोजगार देने तथा आवास योजनाओं से आवास विहीन लोगों को घर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।
पंचायत समिति के निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी विनोद वर्मा के स्थानांतरण पर अतिरिक्त विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला को विकास अधिकारी का का कार्यभार ग्रहण भी करवाया।
सी ई ओ ने राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित खानदवा गांव के विकास की कार्ययोजना पर भी चर्चा की तथा इसकी विकास योजना का प्रशिक्षण दिया।

Related posts

खुली जुल्फों में नजर आए रणवीर सिंह, फैन्स को पुराने संजू बाबा याद आ गए

Report Times

राजस्थान में लंबे समय बाद प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS और 17 RAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Report Times

Electric Shock: झुंझुनूं में बारिश के दौरान करंट लगने से चार पानी में बहेः एक की मौत, दो गंभीर घायल, एक युवक पानी के बहाव में लापता, पुलिस कर रही है तलाश

Report Times

Leave a Comment