Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

गहलोत के विश्वासमत हासिल करने पर कांग्रेसजनों में खुशीसीएम अशोक गहलोत के विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है। शहर की कॉलेज रोड पर कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य सुमित्रा सैनी की अगुवाई में लड्डू, रसगुल्ले आदि मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर भी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कल्याणराय मंदिर के पास भी जाकर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, चेयरमैन ओमप्रकाश हजारी लाल सैनी मेमोरियल संस्थान के संरक्षक बलदेव सैनी, व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष लोकेश कटारिया, ऑटो यूनियन अध्यक्ष रामनिवास सैनी, सुरेश, महेंद्र हलवाई, पूर्व पार्षद श्रीराम सैनी, दिनेश कटारिया, रशीद खान , अरविंद ,अजीत, शीशराम , शीशराम सैनी हलवाई, सुशील, संजय चंदेलिया, सलीम धोबी, रफीक बैंड मास्टर, शंकर, आशुतोष पारीक, पप्पू, दिनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Rajkot fire incident: राजकोट अग्निकांड: बच्चों को आग में जलता देख कूदे पिता, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

Report Times

PFI पर ऐक्शन से माहौल बिगड़ने की आशंका, जामिया नगर में लगी 144; छात्रों के जुटने पर रोक

Report Times

ई-मित्र संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Report Times

Leave a Comment