Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : गोगाजी की ढाणी में हनुमत संग विराजे हैं शिव

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे है शहर के गोगाजी के मंदिर के सामने बसी गोगाजी की ढाणी में बने प्राचीन हनुमान मंदिर में।

मंदिर की कहानी देखने के लिए अभी क्लिक करें तस्वीर के लाल बटन को

https://youtu.be/V-miQgWR-VA

बताया जाता है कि शहर में इस बस्ती की बसावट के समय से पहले इस मंदिर की स्थापना की गई। वर्तमान में यहां पूजा कर रहे पं. सुभाष लाटा ने बताया कि पहले यहां छोटा सा मंदिर था। वर्ष 2015 में यहां बड़ा बरामदा बनवाया गया और हनुमान जी का मंदिर भी नया बनाया गया। उसी में प्राचीन मूर्तियों को स्थापित किया गया। हनुमान मंदिर में हनुमान जी वर्तमान मूर्ति स्व पहले की सिंदूर वदन मूर्तियां भी रखी हुई है। ढाई साल पहले यहां पर गोपीराम सैनी ने शिवालय की स्थापना की। यहां बड़ा ही आकर्षक शिवलिंग है। शिवलिंग के बिल्कुल सामने नन्दी महाराज विराजे हैं। वहीं एक तरफ मां पार्वती की हाथ जोड़े हुए मूर्ति लगी हुई है। इसी मूर्ति के पास षट मुखी कार्तिकेय भगवान और गणेशजी की बड़ी ही नयनाभिराम मूर्तियां स्थापित की गई है। मंदिर के प्रांगण में प्राचीन पीपल का पौधा भी लगा है। एक बार जरूर श्रद्धा के साथ भक्ति भाव का यहां आकर समर्पण करें। आशा है कि ईश्वरीय कृपा आप पर अवश्य होगी। अब दीजिए मुझे इजाजत..कल फिर मिलेंगे.. हर हर महादेव

Related posts

हिसार–हैदराबाद के बीच ट्रेन आज से शुरू: चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री संघ ने किया पायलट स्वागत

Report Times

बानसूर सीट पर कांग्रेस का दबदबा, यहां फिर दिखेगी 2018 वाली जंग

Report Times

जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में कर्तव्य बोध सह सम्मान का आयोजन

Report Times

Leave a Comment