Report Times
Other

चिड़ावा : शिक्षक संघ सियाराम के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

चिड़ावा। शहर की राजकीय अडूकिया उच्च माध्यमिक स्कूल में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा, चिड़ावा का वार्षिक अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार मूंडथे। विशिष्ट अतिथि उम्मेद सिंह डूडी, महेश सैनी, राधेश्याम मान, निरंजनलाल शर्मा थे। अधिवेशन के दौरान शिक्षकों की समस्याओं व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसी दौरान उपशाखा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिनेश बुगालिया को अध्यक्ष, अमित बराला को सभाध्यक्ष, विरेंद्र नूनियां को कार्यकारी अध्यक्ष, नत्थुराम को मंत्री, नरेंद्र झाझडिय़ा को कोषाध्यक्ष, मीरा नेहरा को महिला मंत्री, मयंक शर्मा को उप सभाध्यक्ष, सुभिता को महिला सभाध्यक्ष, विरेंद्र सिंह पूनियां को मा.शि.उपाध्यक्ष, अजीत सैनी को सदस्य अध्यापक, सत्यवीर बराला को संगठन मंत्री, मंजू शर्मा को महिला संयुक्त मंत्री, रणजीत पूनियां को सदस्य वरिष्ठ अध्यापक, सुमेर काजला को कार्यालय मंत्री और राजेंद्र झाझडिय़ा को सदस्य निजी विद्यालय नियुक्त किया गया। में निर्वाचन अधिकारी होशियारसिंह लुणायच और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र काजला की देखरेख में चुनाव करवाए गए।

Related posts

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा,राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी जल्द छोड़ सकते हैं पद

Report Times

शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर बोले अमित शाह

Report Times

बिना दहेज के शादी कर समाज को दिया प्रेरणादायी संदेश 

Report Times

Leave a Comment