Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

पं.वासुदेव शर्मा ‘सुखाड़िया’ की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा। शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित सब्जीमंडी के सामने संकटमोचन द्वारिकाधीश मंदिर में समाजसेवी और गांधीवादी नेता रहे पं. वासुदेव शर्मा ‘सुखाड़िया’ की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने सुखाड़िया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पं. महेश आजाद, प्रभुशरण तिवाड़ी, पं. उमाशंकर जोशी, डॉ. शम्भू पंवार, पूर्व पार्षद योगेंद्र कटेवा, महेश कटारिया आदि ने सुखाड़िया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सुखाड़िया के सुपुत्र राधेश्याम शर्मा ‘सुखाड़िया’ ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पं. हीरालाल पुजारी, सुरेन्द्र सैनी, प्रदीप पुजारी, प्रमोद धनजीका, अशोक शर्मा, कमलकांत पुजारी, मनोज फतेहपुरिया, श्यामसुंदर पुजारी, महेश महमिया, रजनीकांत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, होशियार सिंह, मनोज शर्मा, मुकेश अरड़ावतिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

योगी के मंत्री आर्म्स एक्ट मामले में दोषी करार, जमानत बांड दिए बिना अदालत कक्ष से गायब

Report Times

राजस्थान की सिवाना सीट पर 25 सालों से हार रही कांग्रेस, इस बार बिगड़ेगा BJP का भी खेल!

Report Times

‘जहां झुग्गी वहीं मकान के वादे पर AAP ने BJP को घेरा, आतिशी ने लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Report Times

Leave a Comment