Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में बुधवार को खुल सकेंगे हेयर सैलून !

चिड़ावा। शहरी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासनिक आदेश पर रखे जा रहे बन्द के दौरान अब हेयर सैलून खुले रखे जा सकेंगे। सैन समाज के विक्की हर्षवाल दी गई जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में सैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सन्दीप चौधरी से मुलाकात की और बताया कि समाज की ओर से 40 वर्षों से मंगलवार को अवकाश रखा जा रहा है। अब बुधवार को भी अवकाश होने से दो दिन लगातार अवकाश हो गया। वहीं गुरुवार को बहुत कम लोग कटिंग या सेविंग कराते हैं ऐसे में बुधवार को दुकान खोलने की अनुमति दें। एसडीएम ने व्यापार मण्डलों से सहमति लाने पर इजाजत देने की बात कही। इस पर सभी व्यापार मण्डलों से सहमति लेकर पत्र एसडीएम के सामने पेश किया गया। जिस पर एसडीएम ने बुधवार को हेयर सैलून खोलने की इजाजत दे दी। इस दौरान पवन चांगिल, कल्लू चांगिल, विक्की हर्षवाल,गोविंद हर्षवाल, किशोरी लाल बोल्याण, विकास चांगिल, मुकेश भारतीय, विकास भारतीय, कपिल सेन, मोहनलाल बोल्याण, दीपक चांगिल, पंकज भारतीय, मनोज कालोया, मनीष भारतीय, विशाल चांगिल, आशीष भारतीय सहित सेन समाज के लोग मौजूद रहे।

Related posts

वर्ल्ड वॉर-2 में 6 मोर्चों पर लड़े, 66 साल तक ली पेंशन; 100 साल की उम्र में इस पूर्व सैनिक का निधन

Report Times

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Report Times

2 सितंबर को सीकर में लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार:शहर में कई जगहों पर होगा स्वागत और रोड शो

Report Times

Leave a Comment